बच्चों संग आंगनबाड़ी केंद्र में जिलाधिकारी की पत्नी ने मनाया जन्मदिन

WhatsApp Channel Join Now
बच्चों संग आंगनबाड़ी केंद्र में जिलाधिकारी की पत्नी ने मनाया जन्मदिन


हरिद्वार, 21 सितंबर (हि.स.)। विकासखंड बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-29 में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने अपना जन्मदिन बच्चों के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान उन्होंने केंद्र के सभी बच्चों को उपहार वितरित किए। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने भी उत्साह के साथ जन्मदिन समारोह में भाग लेते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं की मौजूदगी से माहौल खुशनुमा बना रहा। दीक्षित ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना उनके लिए बेहद सुखद और भावनात्मक अनुभव रहा। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को जरूरी बताते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अविनाश भदौरिया, परियोजना अधिकारी बाल विकास सुलेखा सहगल सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और केंद्र के बच्चे मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story