गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत, चार घायल

WhatsApp Channel Join Now
गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत, चार घायल


गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत, चार घायल


नैनीताल, 03 अक्टूबर (हि.स.)। नैनीताल जिले के भूमियाधार के पास शनिवार को एक स्कॉर्पियो करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों और शव को खाई से बाहर निकाला।

वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर अभियान शुरू किया। जांच में सामने आया कि महिंद्रा स्कॉर्पियो (एचआर36एपी-2156) करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। वाहन में पांच लोग सवार थे।

एसडीआरएफ जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को सामान्य चोटें आई हैं और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

एसडीआरएफ टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घायलों की पहचान अभय (22), पुत्र अरविंद, थाना मधुबन, करनाल राहुल, पुत्र धर्मवीर, करनाल, सोनू, निवासी करनाल और विक्रम (34), पुत्र विजेंद्र, निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story