शिवडेल स्कूल ने जीती भारत विकास परिषद की समूह गान प्रतियोगिता
हरिद्वार, 12 अक्टूबर (हि.स.)। भारत विकास परिषद शिवालिक शाखा ने शिवडेल स्कूल बीएचईएल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रतियोगिता में शिवडेल स्कूल सेक्टर-1 ने प्रथम, श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर कांगड़ी ने द्वितीय और डीपीएस दौलतपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम विजेता शिवडेल स्कूल अब प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में शाखा का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीम ने एक हिंदी देशभक्ति और एक संस्कृत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे, शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव और शाखा के संस्थापक अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने किया। निर्णायक की भूमिका शुभम गोस्वामी, शोभिता सक्सेना और भूदत्त शर्मा ने निभाई। संचालन उपाध्यक्ष सोनेश्वर कुमार सोना ने किया।
प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 बीएचईएल, नवोदय विद्यालय रोशनाबाद और पुलिस मॉडर्न स्कूल पीएसी सहित कई विद्यालयों ने भाग लिया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें संजना भाटिया, विनीता भट्ट, ऋतु कौशिक, सदर सिंह कंटूरा, रुचि पुरी, कविता कंडारी, कल्पना चौहान सहित वैष्णवी पवार, शौर्य प्रताप सिंह, प्रिया गुप्ता, निशा चौधरी, विहान, निकेतन भंडारी सहित अन्य मेधावी छात्र शामिल रहे। शाखा अध्यक्ष वेद प्रभा श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

