कार्यमंत्रणा समिति में मंत्री सहित दो सदस्य नामित

WhatsApp Channel Join Now
कार्यमंत्रणा समिति में मंत्री सहित दो सदस्य नामित


कार्यमंत्रणा समिति में मंत्री सहित दो सदस्य नामित


देहरादून, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय ने कार्यमंत्रणा समिति के लिए दो सदस्यों को नामित किया है। संसदीय अनुभाग की ओर से गुरुवाार को इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

उप सचिव (लेखा) हेम चंद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल को समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सहदेव सिंह पुंडीर को भी कार्यमंत्रणा समिति में शामिल किया गया है। अधिसूचना के साथ ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story