हरिद्वार जिले में फिर चला सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार जिले में फिर चला सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त


हरिद्वार जिले में फिर चला सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त


हरिद्वार, 09 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री की पहल पर जिला प्रशासन ने अवैध मजारों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में एक और अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया । सहारनपुर- झबरेड़ा मार्ग पर सरकारी भूमि पर बनी उक्त अवैध संरचना को हटाने से पूर्व नोटिस दिया गया था ।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के क्रम में कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को सायंकाल पीडब्ल्यूडी की सड़क पर स्थित इस अवैध मजार पर बुलडोजर कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया गया।

उक्त मजार के संबंध पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के उपरांत भी किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर अथवा आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई।

डीएम ने बताया कि निर्धारित अवधि पूर्ण होने के पश्चात आज नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध निर्माण को हटा दिया गया।

कार्यवाही के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई संपन्न कराई गई।

गौरतलब है कि उत्तराखंड की धामी सरकार अभी तक ऐसी 590 अवैध मजारों को ध्वस्त कर चुकी है, जबकि 48 अन्य धार्मिक संरचनाओं को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कर चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story