बागी, स्यूटा और कुट्ठा गांव में कॉकटेल रहित विवाह पर दूल्हा-दुल्हन का सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
बागी, स्यूटा और कुट्ठा गांव में कॉकटेल रहित विवाह पर दूल्हा-दुल्हन का सम्मान


नई टिहरी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। समाज में नशामुक्ति और संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजसेवी सुशील बहुगुणा की ओर से संचालित शराब नहीं-संस्कार मुहिम के तहत चंबा ब्लॉक के ग्राम बागी, स्यूटा और कुट्ठा में कॉकटेल रहित विवाह करने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया।

बहुगुणा ने ग्राम बागी की अंजली कठैत, स्यूटा की अंजली और कुट्ठा के संदीप को सम्मानित किया। इस पहल के माध्यम से तीनों गांवों में विवाह जैसे मांगलिक अवसरों को शराब से दूर रखकर संस्कारों और पारिवारिक खुशियों के साथ मनाने का संदेश दिया गया। बहुगुणा ने कहा कि शराब नहीं-संस्कार मुहिम का लगातार अब गांवों में असर होने लगा है। लोग मेहंदी और विवाह सहित सार्वजनिक समारोहों में कॉकटेल पार्टी का विरोध कर रहे हें।

कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य किसी पर प्रतिबंध थोपना नहीं, बल्कि जनजागरूकता और स्वैच्छिक संकल्प के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। जब युवा और उनके परिवार स्वयं मदिरा रहित विवाह का निर्णय लेते हैं, तो वे आने वाली पीढ़ी के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। गांवों में समाज सुधार समितियों का गठन हो रहा है। उन्होंने संबंधित दंपतियों परिजनों का भी आभार जताया है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760284 Articles

Share this story