3 अक्टूबर को डीएसए मैदान से निकलेगी स्तन कैंसर जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now

नैनीताल, 30 सितंबर (हि.स.)। स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर आगामी तीन अक्टूबर को आशा फाउंडेशन की ओर से जनपद मुख्यालय नैनीताल में स्तन कैंसर जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। रैली सुबह आठ बजे डीएसए मैदान से शुरू होगी। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं परिवारों में स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान, बचाव, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

आशा फाउंडेशन की प्रमुख आशा शर्मा ने लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने में सहयोग करने की अपील की है। रैली के माध्यम से “आपकी जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव” और “सजग नारी, स्वस्थ परिवार” का संदेश दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story