कैंपटी की बालिका टीम काे कांस्य और बालक टीम काे रजत पदक

WhatsApp Channel Join Now
कैंपटी की बालिका टीम काे कांस्य और बालक टीम काे रजत पदक


नई टिहरी, 20 अगस्त (हि.स.)। जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कैम्पटी की अंडर-17 बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेहरू हॉकी कप में कांस्य पदक जीता है। वहीं अंडर-15 बालक वर्ग की टीम ने रजत पदक हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में कैंपटी की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-15 बालक वर्ग की टीम ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनकर रजत पदक जीता। विद्यालय की टीम की इस उपलब्धि पर शिक्षकों-कर्मचारियों सहित अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

टीम के कोच और जिला खेल समन्वयक विनोद नेगी ने बताया कि खिलाड़ियों की अथक मेहनत से यह सफलता मिली है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीपी सिंह आदि ने टीम और कोच नेगी को बधाई देते हुए जिलेभर के खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने को कहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story