एसडीआरएफ ने दुर्गम खाई से शव किया बरामद

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 26 मार्च (हि. स.)। जनपद के मसूरी क्षेत्र में एक गहरी खाई में गिरे व्यक्ति के शव को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। युवक कई से लापता चल रहा था।

जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि थाना मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत कोलूखेत चौकी से लगभग दो किलोमीटर आगे मसूरी की ओर एक व्यक्ति का शव करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में दिखाई दे रहा है। जिला पुलिस एवं फायर सर्विस ने इस शव को खाई से निकालने में असमर्थता जताए जाने पर एसडीआरएफ की सहायता मांगी गई।

एसडीआरएफ की पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में एक टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर अत्यंत विषम और दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर गहरी खाई में उतरकर शव तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अशोक पुत्र भागचंद, निवासी बारबेल भेंट, सहारनपुर के रूप में हुई है। वह 22 मार्च 2026 से लापता बताए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story