भाजपा के सुभाष को फिर से जिला सहकारी बैंक टिहरी की कमान
नई टिहरी, 08 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद रमोला जिला सहकारी बैंक टिहरी के लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं विनोद रावत को फिर से उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। सभी 13 निदेशक भाजपा के होने के चलते यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसीबी मुख्यालय से भाजपा कार्यालय तक विजयी जुलूस निकाला।
करीब तीन साल बाद जिला सहकारी बैंक के चुनाव संपन्न हुए हैं। यहां पहले ही भाजपा समर्थित पूनम देवी, विनोद रावत, कृष्णा देवी, जयवीर बिष्ट, सुनील सिंह, रोशनी देवी, अनीता देवी, लता देवी, सूरज सिंह, सुभाष चंद, जयप्रकाश चंद, वरूण पाल सिंह और जयवीर सिंह मियां निर्विरोध निदेशक चुने गए थे। जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव महज औपचारिकता रहा। मंगलवार को रमोला ने अध्यक्ष और रावत ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन कराया।
चुनाव अधिकारी एसएस कैंतुरा ने बताया कि एक-एक नामांकन होने से वे निर्विरोध चुने गए। जीतने के बाद भाजपाईयों ने सहकारी बैंक मुख्यालय से नगर क्षेत्र में विशाल विजयी जुलूस निकाला। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि पंचायत, निकाय के बाद सहाकरिता में भी भाजपा ने फिर से परचम लहराया है, जिससे 2027 में प्रदेश में हैट्रिक लगाकर भाजपा सरकार बनाएगी। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमोला ने कहा कि टिहरी बैंक को शीर्ष पर पहुंचाना, लाभांश बढ़ाना, आम जन तक सहकारिता को ले जाना और अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से विभागीय योजनाएं लागू करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने सीएम पुष्का सिंह धामी, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर विधायक प्रीतम पंवार, शक्ति लाल शाह, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, विजय पंवार, महिला जिलाध्यक्ष इंदू डंगवाल, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, एससी आयोग सदस्य सुनीता देवी, मनीष राणा, विनाेद रतूड़ी, परमवीर पंवार, सोहन लाल खंडेलवाल, विजय कठैत, राजेंद्र काेली, जयेंद्र सेमवाल, बेबी असवाल, सीता रावत, सुशील रावत, रेखा डंगवाल, वीरेंद्र राणा, लीला मखलोगा, ओमप्रकाश भुजवाण अमौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

