मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन


हल्द्वानी, 19 नवंबर (हि.स.)। पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी की कथित धमकी भरी टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हल्द्वानी में प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा। इसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने और उसकी प्रमाणिकता की पुष्टि होने पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जौलजीबी मेले में सार्वजनिक मंच से विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कथित तौर पर जान से मारने और गर्दन काटने जैसी धमकी दी। भाजयुमो नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक पद की गरिमा के विपरीत बताया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779579 Articles

Share this story