अखिलेश यादव का फूंका पुतला,गणेश जोशी बोले-मांगे माफी

WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव का फूंका पुतला,गणेश जोशी बोले-मांगे माफी


देहरादून, 25 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी के विरोध में रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कुठाल गेट पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग की।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं और इस टिप्पणी का राजनीतिक असर भी पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।

प्रदर्शन में दायित्वधारी ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, मोहित खरोला और अंशुल चावला सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

-----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766505 Articles

Share this story