सरकार के कार्यों और संगठन के नीति के दम पर तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

WhatsApp Channel Join Now
सरकार के कार्यों और संगठन के नीति के दम पर तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार


नई टिहरी, 28 नवंबर (हि.स.)। भाजपा के विस्तारित जिला कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यकर्ताओं ने सरकार के कार्यों के दम और पार्टी संगठन की रणनीति के अनुरूप प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गांव-गांव जाकर पार्टी की रीति व नीति की जानकारी जनता को दें।

शनिवार को बौराड़ी में जिलाध्यक्ष उदय रावत की अगुवाई में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिला प्रभारी सते सिंह राणा और कैबिनेट मंत्री खजानदास ने बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर प्रदेश में भाजपा की 2027 में हैट्रिक बनेगी। जनता को मूड़ भाजपा के प्रति साफ दिखाई दे रहा है। कहा कि बैणी-भुली योजना शुरू भी नहीं हुई कि कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा है। जिलाध्यक्ष रावत ने पांच साल के कार्यकाल में प्रत्येक विधानसभा में हुए बड़े-बड़े कार्यों की जानकारी दी।

प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, राजेश नौटियाल ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़े। कहा कि कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर इस बार सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए मेहनत करें। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम और सरकार के कामों की वजह से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बननी तय है। इस मौके पर बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक विजय पंवार, धन सिंह नेगी, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, अतर सिंह तोमर, पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, आनंद बिष्ट, विजय कठैत, बलवंत रावत, इंदुु डंगवाल, आनंद बिष्ट, परमवीर पंवार, दिनेश डोभाल, सतवीर पुंडीर, अवंतिका भंडारी, प्रमोद उनियाल, रामलाल नौटियाल, सुशील बहुगुणा, रामकुमार कठैत, सुनीता देवी, बसुमति घणाता, गीतांजलि सजवाण, बेबी असवाल, राजेंद्र डोभाल, डॉ. भान सिंह, भजराम पंवार मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784598 Articles

Share this story