गुरुकुल कांगड़ी से एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत

WhatsApp Channel Join Now
गुरुकुल कांगड़ी से एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत


हरिद्वार, 28 जुलाई (हि.स.)। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ हरिद्वार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इस दिशा में चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विकास दीक्षित के नेतृत्व में हुआ। व्यवस्था गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी विभाग के निदेशक डॉ. पंकज मदान की देखरेख में की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने प्रकोष्ठ की गतिविधियों को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक डॉ. संदीप गौर ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। संचालन एवं समन्वय डॉ. गौरव मनोचा और डॉ. प्रणव यादव ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, पार्षद नागेंद्र राणा, डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. निशांत कुमार, डॉ. चिरंजीव बनर्जी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story