बांग्लादेश आंदोलन पर राहुल गांधी अपना रुख स्पष्ट करें: सुरेश जोशी

WhatsApp Channel Join Now
बांग्लादेश आंदोलन पर राहुल गांधी अपना रुख स्पष्ट करें: सुरेश जोशी


देहरादून, 15 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बांग्लादेश में वर्ष 2024 के आंदोलन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताने संबंधी नेहा वोहरा के कथित बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध में विश्वास करती है या हिंसक आंदोलनों का समर्थन करती है।

सुरेश जोशी ने यहां आज जारी बयान में कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा की बात करते हैं, ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि वह विरोध के नाम पर हिंसा और अराजकता को उचित ठहराने वाली किसी भी प्रवृत्ति के पक्ष में है या नहीं।

उन्होंने कहा कि सरकार की आलोचना और शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन हिंसा या संवैधानिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिशों का समर्थन नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार, बांग्लादेश में वर्ष 2024 के घटनाक्रम के दौरान हिंसा, व्यापक अशांति और अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें सामने आई थीं। ऐसे घटनाक्रम को युवाओं के लिए आदर्श बताने से पहले उसके परिणामों पर विचार किया जाना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के संदर्भ में नेहा वोहरा की टी-शर्ट पर बने प्रतीक और विभिन्न देशों में युवा आंदोलनों के दौरान इस्तेमाल किए गए समान प्रतीकों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीतिक बदलाव का रास्ता संविधान, चुनाव और जनता के जनादेश से होकर गुजरता है।

सुरेश जोशी ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की जिम्मेदारी सरकार का विरोध करने के साथ संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना भी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761643 Articles

Share this story