भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साबिर पाक की दरगाह पहुंचकर मांगी अमनो-शांति की दुआएं

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साबिर पाक की दरगाह पहुंचकर मांगी अमनो-शांति की दुआएं


रुड़की, 05 सितंबर (हि.स.)।रुड़की के समीप कलियर में दरगाह साबिर पाक रहमतुल्ला अलैह के 758-वें वार्षिक उत्सव में पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर वासित अली ने साबिर पाक की मजार पर चादरपोशी कर अकीदत के फूल पेश किये। उन्होंने दरगाह साबिर पाक से अधिकदेश में अमनो-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगी।

वार्षिक उत्सव के मौके पर कलियर दरगाह पहुंचने पर दरगाह के कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साबिर पाक की धरती पर आकर उन्हें सुकून मिलता है, जहां जाति-धर्म से ऊपर उठकर प्रत्येक वर्ग के लोग अकीदत व श्रद्धा के साथ पहुंचकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए मन्नत मांगने आते हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर पहली बार कलियर दरगाह पहुंचे कुंवर बासित अली का गर्मजोशी के साथ समर्थकों एवं जायरिनों द्वारा स्वागत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story