भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण और सेवा कार्यक्रमों से मनाया महेंद्र भट्ट का जन्मदिन
देहरादून, 04 अगस्त (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का जन्मदिन मंगलवार को प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान और सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रमों के साथ मनाया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना,जलाभिषेक, पौधारोपण,फल एवं मिष्ठान वितरण और गौ सेवा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु और निरंतर मार्गदर्शन की कामना की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार,तरुण बंसल और प्रदेश सरकार में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि महेंद्र भट्ट का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और उत्साह का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन प्रदेश के बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है और कार्यकर्ता संगठन की निष्ठा एवं मूल भावना के साथ पार्टी को सशक्त बनाने में जुटे हैं।
उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवा कार्यों के तहत अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं धार्मिक कार्यक्रमों के तहत प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक और पवित्र नदियों पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
_______________
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

