कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने थामा भाजपा का दामन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने थामा भाजपा का दामन


-अब विधानसभा स्तर पर चलाया जाएगा भाजपा का ज्वाइनिंग अभियान : महेंद्र भट्ट

देहरादून, 16 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दूसरे दलों के नेताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पार्टी में शामिल करने की मुहिम तेज कर दी है। सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पौड़ी जिले और विशेषकर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नए सदस्यों को पार्टी का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास के साथ विरासत के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से पहले उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए भाजपा सरकारें मिशन के रूप में काम कर रही हैं। इस अभियान में प्रदेश का प्रत्येक जागरूक नागरिक अपनी भूमिका निभा रहा है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। चुनावी गतिविधियों को देखते हुए अब सदस्यता अभियान को विधानसभा स्तर तक ले जाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नए सदस्यों से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस के महामंत्री ऋतिक नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुलदीप सजवान, वेदीखाल छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम रावत, कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष कुमार, प्रदीप कुमार, यतीश कुमार और राधा कृष्ण कुकरेती शामिल हैं।

इसके अलावा सेवानिवृत्त इंजीनियर सत्य प्रकाश कुकरेती, सामाजिक कार्यकर्ता भुवनेश ध्यानी, सोहन सिंह नेगी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ताजमहल सिंह नेगी, सेवानिवृत्त हवलदार संजय सिंह, पूर्व सैनिक रमेश रावत, अर्जुन सिंह नेगी, विशंभर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत और शिव मोहन नेगी सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान अनूप रावत, संतोषी देवी, पूनम रावत, अंजू रावत, पुष्पा रावत, अमन नेगी, कृष्ण कुमार, अंकित और विजय असवाल भी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू और सुयश रावत मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778177 Articles

Share this story