अमित शाह के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, गणेश जोशी ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
अमित शाह के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, गणेश जोशी ने की बैठक


देहरादून, 02 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने का आह्वान किया।

बैठक में गणेश जोशी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का प्रस्तावित दौरा महत्वपूर्ण है। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय जरूरी है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर तैयारियों को आगे बढ़ाएं। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story