विपक्ष के दुष्प्रचार का जनता पर असर नहीं होगा, विकास और सुशासन के दम पर तीसरी बार सत्ता में आएगी भाजपा : बांसुरी

WhatsApp Channel Join Now
विपक्ष के दुष्प्रचार का जनता पर असर नहीं होगा, विकास और सुशासन के दम पर तीसरी बार सत्ता में आएगी भाजपा : बांसुरी


विपक्ष के दुष्प्रचार का जनता पर असर नहीं होगा, विकास और सुशासन के दम पर तीसरी बार सत्ता में आएगी भाजपा : बांसुरी


देहरादून, 22 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है। विकास और सुशासन के दम पर जनता एक बार फिर भाजपा को जनादेश देगी।

रविवार को हरिद्वार में आयोजित भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए बांसुरी स्वराज ने विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अपने जनादेश से लोकतंत्र विरोधी ताकतों को जवाब देगी और स्पष्ट कर देगी कि भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहीं जाने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी निरंतर देश की सेवा में जुटे हैं। देश और उत्तराखंड के समग्र विकास, सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता के लिए जनता ने मन बना लिया है। जिस तरह देश में भाजपा को समर्थन मिल रहा है, उसी तरह उत्तराखंड में भी पार्टी को लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत मिलने का उन्हें विश्वास है।

बांसुरी स्वराज ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित बुनियादी ढांचा एवं विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781520 Articles

Share this story