भारत रत्न पंत की जयंती पर हिमालय संग्रहालय में लगेगी छायाचित्रों व पत्रों की प्रदर्शनी

WhatsApp Channel Join Now
भारत रत्न पंत की जयंती पर हिमालय संग्रहालय में लगेगी छायाचित्रों व पत्रों की प्रदर्शनी


नैनीताल, 09 सितंबर (हि.स.)। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर कल 10 सितंबर को जनपद मुख्यालय में पं. गोविंद बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

जनपद में अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे, वहीं डीएसबी परिसर के हिमालय संग्रहालय में 10 से 30 सितंबर तक उनके छायाचित्रों और पत्रों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से पं. पंत के व्यक्तित्व और कृतित्व के महत्वपूर्ण आयामों को प्रदर्शित किया जाएगा। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. संजय घिल्डियाल और हिमालय संग्रहालय प्रभारी प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल ने परिसर के प्राध्यापकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों के साथ आमजन से भी प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story