धू-धूकर जली बाइक, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

WhatsApp Channel Join Now
धू-धूकर जली बाइक, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा


हरिद्वार, 10 अगस्त (हि.स.)। नहर पटरी पर पीपल चौक से आगे धनोरी जाने वाली सड़क पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया।

बाइक में आग लगते ही पुलिस कर्मियों ने तत्काल बाइक चालक और उसके साथ मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद फायर पुलिस टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। फायर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने जली बाइक को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया, जिससे यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ। गनीमत रही कि घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story