भोजन माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को उक्रांद का समर्थन, मांगें नहीं मानीं तो होगा उग्र आंदोलन

WhatsApp Channel Join Now
भोजन माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को उक्रांद का समर्थन, मांगें नहीं मानीं तो होगा उग्र आंदोलन


हरिद्वार, 17 नवंबर (हि.स.)। रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रही भोजन माताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने समर्थन दिया है। दल के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर मातृशक्ति की समस्याएं सुनीं और उनके संघर्ष में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उक्रांद पदाधिकारियों ने कहा कि भोजन माताएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे लंबे समय से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। सरकार और जिला प्रशासन को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो उत्तराखंड क्रांति दल आंदोलन को व्यापक रूप देगा। जरूरत पड़ी तो शासन-प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और जिला प्रशासन की होगी।

दल के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई में उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। जनहित के मुद्दों पर संगठन पीछे नहीं हटेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778578 Articles

Share this story