भारत को जानो प्रतियोगिता में ग्रीनवे मॉडर्न और ग्रीनवुड स्कूल अव्वल

WhatsApp Channel Join Now
भारत को जानो प्रतियोगिता में ग्रीनवे मॉडर्न और ग्रीनवुड स्कूल अव्वल


रुड़की, 15 नवंबर (हि.स.)। भारत विकास परिषद की समर्पण शाखा की ओर से रविवार को जीवन मुक्त प्रेम मंदिर, सिविल लाइंस में भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंघल ने विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना जरूरी है। सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों के बीच कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में मुकाबला हुआ। प्रत्येक विद्यालय से दोनों वर्गों में दो-दो विद्यार्थियों का चयन किया गया था। प्रतियोगिता में इतिहास,भूगोल,धर्म,संस्कृति,खेल,संगीत,प्रसिद्ध व्यक्तियों,स्मारकों और समसामयिक घटनाओं से जुड़े छह चरण ऑडियो-विजुअल माध्यम से आयोजित किए गए।

वरिष्ठ वर्ग में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल ने प्रथम,आर्मी पब्लिक स्कूल-1 ने द्वितीय और दी ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चुड़ियाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्मी पब्लिक स्कूल-2 को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कनिष्ठ वर्ग में दी ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चुड़ियाला प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल-1 द्वितीय और नवरचना पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल, सेंट जॉन,नवरचना, ग्रीनवे मॉडर्न, ग्रीनवुड,एसपी ग्लोबल, आर्मी पब्लिक स्कूल-1,आर्मी पब्लिक स्कूल-2 और जय कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777648 Articles

Share this story