भगत सिंह चौक से अतिक्रमण हटाने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
भगत सिंह चौक से अतिक्रमण हटाने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण


हरिद्वार, 24 सितंबर (हि.स.)।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को भगत सिंह चौक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चौक और आसपास अतिक्रमण मिलने पर उन्होंने तत्काल हटाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुचारू रहे और लोगों को परेशानी न हो। डीएम ने नगर निगम को चौक क्षेत्र में उगी झाड़ियों की कटाई और नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जल निकासी दुरुस्त रहना जरूरी है, जिससे बरसात में जलभराव न हो। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने भगत सिंह चौक से ज्वालापुर की ओर जाने वाले नाले का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा को देखते हुए नाले पर स्लैब डालने को कहा। डीएम ने चौराहे पर लगे अवैध होर्डिंग और फ्लेक्सी बैनर हटाने तथा स्थानीय लोगों की मांग पर वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पवन कार्की सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story