पीएनबी कार्यक्रम में 55 करोड़ के ऋण प्रस्ताव, पांच करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां

WhatsApp Channel Join Now
पीएनबी कार्यक्रम में 55 करोड़ के ऋण प्रस्ताव, पांच करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां


-55 करोड़ के ऋण प्रस्ताव, मौके पर 5 करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां

हरिद्वार, 18 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम में लगभग 55 करोड़ रुपये के ऋण प्रस्ताव प्राप्त हुए।कार्यक्रम के दौरान बैंक की ग्राहक-केंद्रित योजनाओं की जानकारी दी गई।

मौके पर ही 5 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन से ग्राहकों को त्वरित और सरल बैंकिंग सेवाएं मिलती हैं।

मंडल कार्यालय हरिद्वार की ओर से बीएचईएल सेक्टर-4 स्थित पीएनबी हाउस में शनिवार को ‘मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाना और बैंकिंग सेवाओं को सरल व पारदर्शी बनाना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्राहकों की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप महाप्रबंधक अवधेश कुमार झा उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल प्रमुख श्री रंजन प्रकाश, उप मंडल प्रमुख अविनाश कुमार तथा लीड जिला प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे। बैंक की ग्राहक-केंद्रित योजनाओं पर प्रकाश डालने के उपरांत कार्यक्रम में लगभग 55 करोड़ के ऋण प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि मौके पर ही 5 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। गृह, वाहन और शिक्षा ऋण सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्राहकों को लाभान्वित किया गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन ‘डोरस्टेप बैंकिंग’ को बढ़ावा देते हैं, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो पाती हैं। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story