संस्कार ही जीवन की असली पूंजी, बच्चों ने सीखा मात-पिता और गुरु का महत्व

WhatsApp Channel Join Now
संस्कार ही जीवन की असली पूंजी, बच्चों ने सीखा मात-पिता और गुरु का महत्व


रुड़की, 19 नवंबर (हि.स.)। सीबीआरआई के बाल विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का गुरुवार को भव्य रूप समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गान से हुआ और समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

संयोजिका मृणालिनी शर्मा ने स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाखा संस्कार संयोजक डॉ. सुनील शर्मा ने कहानी के माध्यम से जीवन की परेशानियों से निकलने और लालच से बचने की प्रेरणा दी। डॉ. हेमलता सिंघल ने जीवन में संस्कारों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

हर्ष प्रकाश काला ने कविता के माध्यम से कहा कि जननी ने जीवन दिया, पिता बने संबल और गुरु ने ज्ञान ज्योति दी, तब ही ईश्वर का साक्षात्कार होता है। श्रीमती अनीता गुप्ता ने भी कविता के माध्यम से जीवन की सफलता पर विचार रखे। डॉ. मधुराका सक्सेना ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिताओं में देशभक्ति गीत में कक्षा 8 प्रथम, कक्षा 7 द्वितीय और कक्षा 6 की दोनों टोलियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में अर्पित कंशल प्रथम, सारांश द्वितीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में मानव पाल प्रथम, दीप्ति भट्ट द्वितीय और वंशिका तृतीय रहीं।

समापन पर शाखा अध्यक्ष इंजि. राकेश गर्ग ने प्रधानाचार्या, शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, वहीं प्रधानाचार्या ने शाखा सदस्यों को धन्यवाद दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779765 Articles

Share this story