नैनीडांडा में गुलदार ने महिला को मार डाला

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 27 जून (हि.स.)। पौड़ी के लैसडौन विधानसभा के नैनीडांडा ब्लॉक के बढ़ासी गांव में गुलदार ने घास लेने गई एक महिला को बनाया अपना निवाला बना लिया।

घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। गुलदार के हमले से आक्रोशित ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। यूकेडी नेता कुलदीप रावत, कनिष्ठ उपप्रमुख राजू पटवाल, जिला पंचायत सदस्य राहुल बिष्ट ने कहा कि बताया कि लगातार क्षेत्र में गुलदार के हमलों में ग्रामीण अपनी जान गंवा रहे है। आरोप लगाया कि वन विभाग और प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि मौके पर कोई भी जिम्मेदार अफसर और जनप्रतिनिधि तक नहीं आए। वहीं, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही टीमें तैनात की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों से भी सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story