बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता, योजनाओं की दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता, योजनाओं की दी जानकारी


हरिद्वार, 06 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम धारीवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवा लाभों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री नेत्रपाल सिंह ने कहा कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चल रहे अभियान का उद्देश्य आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने ग्रामीणों से पात्र योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनू चौहान ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से पोषण और बाल विवाह मुक्त गांव को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह को बढ़ावा देने या उसमें सहायता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे मामले में दो वर्ष तक के कारावास और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री बिनी पंवार, मंडल उपाध्यक्ष प्रीति, आरती चौहान और पंकज चौहान ने गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम कराए। साथ ही लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा, रेखा, अनुपम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story