30 घंटे बाद नाले में बही छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now
30 घंटे बाद नाले में बही छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद


हरिद्वार, 09 सितंबर (हि.स.)। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में नाले के तेज बहाव में बही छह वर्षीय बच्ची विधिका की करीब 30 घंटे बाद तलाश पूरी हो गई। बुधवार को रानीपुर क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार,सात सितंबर को रावली महदूद में दो बच्चियों के नाले में बहने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने सात वर्षीय हिमानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि उसकी छह वर्षीय बहन विधिका तेज बहाव में बह गई थी।

सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस टीम नाले और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश कर रही थी। करीब 30 घंटे बाद रानीपुर क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story