प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में फूलों की होली की मची धूम

WhatsApp Channel Join Now
प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में फूलों की होली की मची धूम


हरिद्वार, 27 फ़रवरी (हि.स.)। हरिद्वार में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के श्री जी वाटिका में महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज के सान्निध्य में फूलों की होली का भव्य आयोजन हुआ। पूरा परिसर फूलों की घाटी सा सजा।कार्यक्रम भजन-कीर्तन से प्रारंभ हुआ, जहां स्थानीय कलाकारों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया।

नामी कवियों ने प्रेम, त्याग व सामाजिक सद्भाव वाली होली रचनाएं सुनाईं, जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर तालियों की गूंज पैदा कर गईं।हरिद्वार व आसपास से गणमान्य व्यक्ति, राजनेता, समाजसेवी, धार्मिक गुरु व भक्त उपस्थित हुए।

महाराज ने सभी का अभिवादन कर कहा, होली नई शुरुआत, प्रेम व एकता का प्रतीक है। फूलों की होली से प्रकृति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और प्रदूषण-मुक्त उत्सव की मिसाल कायम करते हैं।

वैमनस्य भूल भाईचारा बढ़ाएं। होली की शुभकामनाएं!आश्रम ने प्रसाद वितरित कर समापन किया। महंत विश्वास आनंद, नीरज सैनी, हीरालाल केसवानी, अमित सैनी आदि उपस्थित रहे। यह आयोजन सनातन परंपराओं को जीवंत करने का संकल्प दोहराया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story