विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सोशल मीडिया पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

WhatsApp Channel Join Now
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सोशल मीडिया पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र


हरिद्वार, 27 नवंबर (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिले के सोशल मीडिया पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें नवनियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनन दाणी ने मार्गदर्शन किया।

मनन दाणी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास होना चाहिए। संगठन के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।

प्रदेश सह संयोजक करुण दत्ता ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों का प्रभावी उपयोग करते हुए सरकार की उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि विरोधियों की टिप्पणियों का जवाब देते समय संयम और शालीनता बनाए रखना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को मर्यादित भाषा में विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए।

जिला संयोजक मनोज शर्मा ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया से तेजी से जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए, लेकिन इसका उपयोग सावधानी और जिम्मेदारी से करना चाहिए, क्योंकि यह दोधारी तलवार की तरह है।

जिला प्रभारी निपेन्दर चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। लोकसभा संयोजक आशीष कुमार झा ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग संगठन के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए करना चाहिए।

बैठक में शिवम त्यागी, निर्मल सिंह, अनिल शर्मा, मोहित नेगी, अमित राज, गुड्डू तिवारी, सतीश पंवार, सुशील चौहान, डॉ. चित्रा भट्ट, रीना चौहान, अक्षय कुमार, संचित डागर, डॉ. वीरेंद्र, शशि, अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story