नौ विधेयकों पर चर्चा और पारण, अनुपूरक बजट पर भी होगा मतदान

WhatsApp Channel Join Now
नौ विधेयकों पर चर्चा और पारण, अनुपूरक बजट पर भी होगा मतदान


नौ विधेयकों पर चर्चा और पारण, अनुपूरक बजट पर भी होगा मतदान


-कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में एक दिन का एजेंडा

भराड़ीसैंण (गैरसैंण), 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के दूसरे और अंतिम दिन बुधवार को सदन में नौ विधेयकों पर विचार एवं पारण की कार्यवाही होगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही का एजेंडा तय किया गया।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, बुधवार को सदन में मंगलवार को प्रस्तुत किए गए नौ विधेयकों पर विचार कर उन्हें पारित करने की कार्यवाही निर्धारित की गई है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान संख्या एक से 31 तक की अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा।

बैठक में उत्तराखंड विनियोग (2026-27 अनुपूरक) विधेयक, 2026 को सदन में पुरःस्थापित करने, उस पर विचार करने और पारित करने से संबंधित कार्यवाही भी तय की गई।

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल, बहुजन समाज पार्टी के विधायक मोहम्मद शहजाद और विधायक सहदेव सिंह पुंडीर उपस्थित रहे। कांग्रेस के दोनों सदस्यों प्रीतम सिंह और यशपाल आर्य ने बैठक में हिस्सा नहीं लिये।आज सदन में पेश विधेयक:-

-उत्तराखंड सिंचाई जल निकासी विधेयक 2026

-उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक 2026

-उत्तराखंड निवेश और आधाभूत संरचना विधेयक 2026

-उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन द्वितीय विधेयक 2026

-उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन विधेयक 2026

- उत्तराखंड सिविल विधि संशोधन विधेयक 2026

-उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक 2026

-उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन विधेयक 2026

-उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय द्वितीय संशोधन विधेयक 2026

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767960 Articles

Share this story