लैंसडाउन चौक पर बस चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 10 अप्रैल (हि.स.)। कोतवाली देहरादून क्षेत्र के लैंसडाउन चौक पर शुक्रवार दोपहर कुछ व्यक्तियों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि बस चालक गौरव लोधी का स्थानीय दुकानदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। घायल बस चालक को पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटना में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story