हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 दरोगा-एएसआई के तबादले

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 दरोगा-एएसआई के तबादले


हरिद्वार, 31 अगस्त (हि.स.)। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 उप निरीक्षकों एवं सहायक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। तबादला सूची जारी होने के बाद कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में हर की पौड़ी, लखनौता, इमलीखेड़ा, शांतशाह, रेल और लक्सर बाजार चौकी समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

तबादला सूची के अनुसार एसआई मनोज रावत को श्यामपुर थाने से कोतवाली रुड़की भेजा गया है, जबकि एसआई संजीत कंडारी को हर की पौड़ी चौकी से हटाकर श्यामपुर में एसएसआई की जिम्मेदारी दी गई है।एसआई अंशुल अग्रवाल को रानीपुर कोतवाली से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी हर की पौड़ी बनाया गया है। वहीं एसआई उमेश कुमार को शांतशाह चौकी से हटाकर चौकी प्रभारी लखनौता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में एसआई देवेंद्र पाल को बजाज चौकी से स्थानांतरित कर थाना कनखल भेजा गया है। एसआई समीर पांडे को रेल चौकी से हटाकर बाजार चौकी लक्सर का प्रभारी बनाया गया है। एसआई अमित नौटियाल को कनखल से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

एएसआई प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से सीओ सिटी कार्यालय भेजा गया है, जबकि एएसआई युवराज को सीओ सिटी कार्यालय से स्थानांतरित कर थाना बुग्गावाला भेजा गया है। इसके अलावा एसआई अजय को लखनौता चौकी से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी शांतशाह बनाया गया है। एसआई विपिन कुमार को लक्सर बाजार चौकी से हटाकर प्रभारी चौकी रेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एसआई पुष्कर चौहान को कनखल से स्थानांतरित कर बाजार चौकी ज्वालापुर का प्रभारी बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story