होली पर आर्य समाज बीएचईएल ने मनाया पूर्णिमा यज्ञ उत्सव

WhatsApp Channel Join Now
होली पर आर्य समाज बीएचईएल ने मनाया पूर्णिमा यज्ञ उत्सव


होली पर आर्य समाज बीएचईएल ने मनाया पूर्णिमा यज्ञ उत्सव


हरिद्वार, 03 मार्च (हि.स.)। होली के पावन अवसर पर आर्य समाज बीएचईएल ने भव्य पूर्णिमा यज्ञ उत्सव के आयोजन के साथ फूलों की होली खेली। आचार्य योगेंद्र मेधावी के संयोजन में कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ हुआ।

यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य दीनदयाल रहे, जबकि यजमान के रूप में राजेंद्र कुमार चंदवानी, अर्चित चंदवानी, शिवम सैनी एवं विशाल सैनी ने सपरिवार आहुति डाली। इस अवसर पर बीएचईएल उपनगरी के अलावा आर्य समाज ज्वालापुर, महिला आर्य समाज आर्य नगर, आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर सहित विभिन्न स्थानों से आए आर्य समाजियों ने यज्ञ में भाग लिया।

कार्यक्रम में आर्य समाज बीएचईएल के प्रधान डॉ.बलवीर तलवार मंत्री मदन सिंह, संरक्षक ओपी बत्रा, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित सैकड़ो आर्य समाजी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलजुल कर फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी ने समाज में समरसता व सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story