शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला वांछित गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

WhatsApp Channel Join Now
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला वांछित गिरफ्तार, पिस्टल बरामद


हरिद्वार, 19 अगस्त (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कनखल पुलिस ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपित को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को थाना कनखल क्षेत्र के वाटिका फार्म, लक्सर रोड, जगजीतपुर में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। इस संबंध में 16 अगस्त 2026 को पुलिस कर्मी ललित मोहन की ओर से आरोपि योगेश कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी टांडा महतोली, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित योगेश कुमार को हिरासत में लिया। आरोपित की निशानदेही और कब्जे से हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त मेड इन इंडिया पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story