धामी सरकार ने विभिन्न आयोगों और सलाहकार समितियों में नए उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष किए नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
धामी सरकार ने विभिन्न आयोगों और सलाहकार समितियों में नए उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष किए नियुक्त


धामी सरकार ने विभिन्न आयोगों और सलाहकार समितियों में नए उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष किए नियुक्त


देहरादून, 3 अप्रैल (हि.स.)। धामी सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न सलाहकार समितियों, आयोगों एवं परिषदों में उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। जारी आदेशों के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

शासन की ओर से जारी आदेश में टिहरी जनपद के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि चंपावत निवासी मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। नैनीताल निवासी वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतैला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसी क्रम में कुलदीप सिंह बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता खेम सिंह चौहान को उत्तराखंड ओबीसी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

टिहरी गढ़वाल की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चारु कोठारी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

चंपावत निवासी हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त भाजपा के वरिष्ठ नेता बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story