तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन तक प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

WhatsApp Channel Join Now
तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन तक प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण


हल्द्वानी , 06 जुलाई (हि.स.)। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने किया। जानकारी के अनुसार, अभियान हल्द्वानी के तिकोनिया से लेकर वर्कशॉप लाइन तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को बुल्डोज़र चलाकर हटाया गया।नगर निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान कई अवैध ठेलों और सामान को जप्त कर लिया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान काटते हुए जुर्माना भी लगाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने साफ किया कि शहर में यातायात व्यवस्था और पैदल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story