जमीन घोटाले के फरार आरोपिताें पर शिकंजा, ढोल-नगाड़ों के साथ हुई उद्घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
जमीन घोटाले के फरार आरोपिताें पर शिकंजा, ढोल-नगाड़ों के साथ हुई उद्घोषणा


हरिद्वार, 29 जून (हि.स.)। अपराध और अपराधियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख जारी है। जमीन धोखाधड़ी के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश पर ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा की कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को वादी सुधीर त्यागी ने बी.डी. इंटर कॉलेज की भूमि को फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से बेचने के आरोप में दुष्यंत त्यागी एवं संस्था के अन्य सदस्यों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपित दुष्यंत त्यागी और मुरसलीन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं, मामले में नामजद दो अन्य आरोपी बाबूराम पुत्र सुगनचंद निवासी खजुरी, थाना झबरेड़ा तथा महेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी रुहालकी, थाना भगवानपुर लंबे समय से फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय के आदेशानुसार उनके निवास स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा की कार्रवाई की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story