अंकिता की निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ जीरो एफआईआर

WhatsApp Channel Join Now
अंकिता की निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ जीरो एफआईआर


अंकिता की निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ जीरो एफआईआर


-शिकायत में मृतका की निजता और गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप, मामला हरिद्वार स्थानांतरित

देहरादून, 25 नवंबर (हि.स.)। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में मृतका की निजी व्हाट्सऐप चैट कथित रूप से सार्वजनिक किए जाने के आरोप में विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। अंकिता के माता-पिता की शिकायत पर बुधवार को देहरादून के राजपुर थाने में यह कार्रवाई की गई। बाद में क्षेत्राधिकार के आधार पर मामला हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार,अंकिता की मां सोनी देवी और पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने 22 नवंबर को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की निजी व्हाट्सऐप बातचीत को सार्वजनिक माध्यमों से प्रसारित किया गया। इससे मृतका की निजता, प्रतिष्ठा और गरिमा को ठेस पहुंची है तथा परिवार की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

शिकायत में कहा गया है कि अंकिता हत्याकांड के मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से संबंधित व्हाट्सऐप चैट साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की गई थी। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, सुनवाई के दौरान इन बातचीत को निजी मानते हुए इनसे संबंधित सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद बाद में इन चैट को सार्वजनिक किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने मात्र से उसकी निजता, प्रतिष्ठा और सामाजिक एवं नैतिक उत्तरदायित्व समाप्त नहीं हो जाते। निजी बातचीत को सार्वजनिक करना न केवल मृतका की गरिमा के प्रतिकूल है, बल्कि उसके परिवार को भी मानसिक आघात पहुंचाने वाला है।

राजपुर थाने में 25 नवंबर को शाम बजे जीरो एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने क्षेत्राधिकार के आधार पर जीरो एफआईआर को हरिद्वार कोतवाली स्थानांतरित कर दिया है। मामले की आगे की जांच और कार्रवाई हरिद्वार पुलिस करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783219 Articles

Share this story