अवैध पशु कटान के मामले में एक गिरफ्तार, 60 किलो मांस बरामद

WhatsApp Channel Join Now
अवैध पशु कटान के मामले में एक गिरफ्तार, 60 किलो मांस बरामद


हरिद्वार, 19 जून (हि.स.)। उत्तराखंड में पशु क्रूरता एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवंश संरक्षण गढ़वाल परिक्षेत्र रोशनाबाद एवं बहादराबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम मरगूबपुर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान वसीम पुत्र नसीम उर्फ बहरा निवासी मरगूबपुर, थाना बहादराबाद को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 60 किलोग्राम भैंसवंशीय मांस, चार पशुखुर, पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण तथा 13,850 रुपये नकद बरामद किए गए।

बरामद सामग्री और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में धारा 271, 325 बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपित का नाम पता वसीम पुत्र नसीम उर्फ बहरा, निवासी ग्राम मरगूबपुर, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story