समान कार्य के लिए समान वेतन न मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश

WhatsApp Channel Join Now
समान कार्य के लिए समान वेतन न मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश


नई टिहरी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के उपनल, संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने लंबे समय बाद भी समान कार्य के समान वेतन न मिलने पर आक्रोश जताया। उन्होंने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। विवि पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

शनिवार को उपनल एवं संविदा कर्मचारी संघ ने रानीचौरी में धरना देते हुए शासनादेश जारी होने के बाद भी समान कार्य का समान वेतन न देने पर रोष जताया। कहा कि इस कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियां हो रही हैं। परिवार का भरण-पोषण करने, बच्चों की शिक्षा और दैनिक जरूरतों का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर भी वेतन नहीं मिलने से परिवारों में निराशा है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story