वेतन वृद्धि नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
वेतन वृद्धि नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन


रुड़की, 12 नवंबर (हि.स.)। राज्य स्थापना दिवस पर वेतन वृद्धि की घोषणा नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्य बहिष्कार और तालाबंदी की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक अध्यक्ष अंजू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई घोषणा नहीं हुई। इससे कार्यकर्त्रियों में भारी रोष है। लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। अब आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में उपाध्यक्ष सुषमा प्रजापति, कोषाध्यक्ष अनुराधा कश्यप, नमिता शर्मा, छवि बंसल, अनीता शर्मा सहित कई कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story