राजनाथ के बयान पर बोले आलोक शर्मा, भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी

WhatsApp Channel Join Now
राजनाथ के बयान पर बोले आलोक शर्मा, भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी


हरिद्वार, 23 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा कार्यसमिति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को झूठ का पुलिंदा करार दिया। प्रेस क्लब में उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के विकास और समस्याओं पर कोई बात नहीं की।

शर्मा ने कहा कि भाजपा 65 सीटें जीतने की बात कर रही है, जबकि वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। राजस्थान जिला परिषद चुनाव में जनता ने नाराजगी जता दी है। उत्तराखंड सरकार के जाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि देश को झूठ परोसा जा रहा है। भाजपा राष्ट्र सुरक्षा की बात करती है, दूसरी ओर चीन सीमा में घुस रहा है। जम्मू-कश्मीर में शहीदों को सम्मान तक नहीं दिया गया। अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ियां बांधकर भेजा गया, पाकिस्तानी मंत्री को देश घुमाया जा रहा है। देश कर्ज में डूब रहा है।

यूथ कांग्रेस प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर महिलाएं पीएम और सीएम से निराश हैं। महिला सुरक्षा की सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। रक्षा मंत्री ने अंकिता को श्रद्धांजलि तक नहीं दी। भाजपा महिला मोर्चा ने न्याय की मांग नहीं की। कांग्रेस न्याय के लिए लड़ रही है, जबकि सरकार ने संदिग्ध को सुरक्षा कवच दिया है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के लिए लाभदायक नहीं है। सरकार रोजगार के नाम पर गुमराह कर रही है। वार्ता में मनोज सैनी, सोम त्यागी, जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story