आवाहन अखाड़े की बैठक में दुर्गा गिरि की जगह अजय गिरि बने नए सचिव

WhatsApp Channel Join Now
आवाहन अखाड़े की बैठक में दुर्गा गिरि की जगह अजय गिरि बने नए सचिव


हरिद्वार, 19 नवंबर (हि.स.)। श्री शंभू पंच दशनाम आवाहन अखाड़े में गुरुवार को आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर गहमागहमी हुई। बैठक में अखाड़े की व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और संगठनात्मक बदलावों को लेकर संतों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीमहंत दुर्गा गिरि महाराज (13 मढ़ी) के स्थान पर अजय गिरि महाराज, हरियाणा वालों को अखाड़े का नया सचिव नियुक्त किया गया।

बैठक में अखाड़े की वर्तमान व्यवस्थाओं और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संतों ने अखाड़े में विकास कार्यों को गति देने, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषय उठाए। इन मुद्दों पर अलग-अलग संतों ने अपनी राय रखी। कई विषयों पर सहमति नहीं बनने के कारण बैठक में काफी देर तक बहसव हंगामे की स्थिति बनी रही।

बैठक में एक अहम मुद्दा जूना अखाड़े के साथ संबंधों को लेकर भी उठा। जूना अखाड़े का साथ छोड़कर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के साथ जुड़ने के प्रस्ताव पर संतों के बीच चर्चा हुई। इस विषय को लेकर चर्चा हुई। काफी देर तक चली गर्मागर्म बहस के बाद इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

बैठक में सहमति बनी कि अखाड़े से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर अंतिम निर्णय आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाली बैठक में लिया जाएगा। तब तक सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, बैठक में सचिव पद पर श्रीमहंत दुर्गा गिरि महाराज (13 मढ़ी) के स्थान पर अजय गिरि महाराज को नया सचिव बनाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779765 Articles

Share this story