हेली एम्बुलेंस से रुद्रप्रयाग के मरीज की बची जान

WhatsApp Channel Join Now
हेली एम्बुलेंस से रुद्रप्रयाग के मरीज की बची जान


रुद्रप्रयाग, 15 अप्रैल (हि.स.)। जनपद रुद्रप्रयाग में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से हार्ट अटैक से पीड़ित एक मरीज की जान बचा ली गई। गंभीर स्थिति में मरीज को हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था।

जानकारी के अनुसार, 41 वर्षीय कुंदीलाल, निवासी जखोली,को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के दौरान थ्रोम्बोलाइसिस और इंट्यूबेशन किया गया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यूकाडा के सहयोग से तत्काल हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की। मरीज को गुलाबराय हेलीपैड से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किया गया, जहां रास्तेभर चिकित्सकीय टीम ने उसकी स्थिति को नियंत्रित रखा। एम्स में मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कर स्थिर किया गया है और आगे का उपचार जारी है। इस पूरी कार्रवाई में जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीम की तत्परता और समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही,जिससे समय रहते मरीज को उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story