कृषि मंत्री गणेश जोशी से भरसार विश्वविद्यालय के कुलपति की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
कृषि मंत्री गणेश जोशी से भरसार विश्वविद्यालय के कुलपति की शिष्टाचार भेंट


देहरादून, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मंगलवार को उनके कैंप कार्यालय में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के कुलपति प्रो. परविंदर कौशल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान कुलपति प्रो. कौशल ने कृषि मंत्री को विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले आगामी दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रदेश में कृषि, उद्यान एवं वानिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने दीक्षांत समारोह में शामिल होने की सहमति व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story