नैनीताल कोर्ट में विवाद पर अधिवक्ताओं का बहिष्कार जारी

WhatsApp Channel Join Now

नैनीताल, 20 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं और प्रथम अपर जिला जज (विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस) के बीच विवाद के चलते सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने संबंधित न्यायालय का बहिष्कार जारी रखा और न्यायिक कार्यों से विरत रहे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला जज ने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनने पर सहमति जताई है। इस संबंध में मंगलवार को बार सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बार अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और समस्या के समाधान तक विरोध जारी रहेगा। बार सचिव संजय सुयाल ने चेतावनी दी कि यदि वार्ता में समाधान नहीं निकलता है तो मामला उच्च न्यायालय में ले जाया जाएगा।

इसी बीच अधिवक्ता भानु प्रताप मौनी की माता रुक्मणी मौनी के निधन पर अधिवक्ता समुदाय ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story