वोविनाम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों को छह पदक

WhatsApp Channel Join Now
वोविनाम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों को छह पदक


हरिद्वार, 07 सितंबर (हि.स.)। जम्मू में 4 से 6 सितंबर तक आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आशिहारा के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों के करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उत्तराखंड से 110 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें आशिहारा के 8 खिलाड़ी थे। शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तराखंड ने ऑल इंडिया में प्रथम स्थान हासिल किया।

पदक विजेताओं में कुलश्रेष्ठ ने अंडर-17 के 54 किलो, शिवन्या कल्याण ने अंडर-10 के 24 किलो और अजय शर्मा ने अंडर-17 के 88 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। निहाल शर्मा ने अंडर-17 के 50 किलो और आर्या गुप्ता ने अंडर-10 के 21 किलो वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि समृद्धि शर्मा ने अंडर-10 के 35 प्लस किलो वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन के आधार पर निहाल शर्मा, अजय शर्मा और कुलश्रेष्ठ का चयन नवंबर में कंबोडिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story